Home » Blog »Marriage-of-Pandavas-other-than-Dropadi

हर पांडव की द्रौपदी के अलावा पत्नी

1- युधिष्ठिर

द्रोपदी के अलावा युधिष्ठिर ने देविका से विवाह किया था. देविका उनकी दूसरी पत्नी थीं और उनके पुत्र का नाम धौधेय था.

2-अर्जुन

द्रौपदी के अलावा अर्जुन ने तीन और विवाह किए थे. द्रौपदी के अलावा अर्जुन की सुभद्रा, उलूपी और चित्रांगदा नामक तीन और पत्नियां थीं. सुभद्रा से अभिमन्यु, उलूपी से इरावत, चित्रांगदा से वभ्रुवाहन नामक पुत्रों का जन्म हुआ था.

3- भीम

भीम ने द्रौपदी के अलावा हिडिम्‍बा और बलंधरा नामक दो स्त्रियों से विवाह किया था. भीम की पत्नी हिडिम्‍बा ने घटोत्कच और बलंधरा ने सर्वंग नाम के पुत्र को जन्म दिया.

4- नकुल

पांडवों में चौथे भाई नकुल की द्रौपदी के अलावा करेणुमती नामक पत्नी थी. नकुल की पत्नी करेणुमती से निरमित्र नामक पुत्र का जन्म हुआ था.

5- सहदेव

द्रौपदी के अलावा सहदेव ने एक और विवाह किया था उनकी दूसरी पत्नी का नाम विजया था. विजया ने सुहोत्र नाम के पुत्र को जन्म दिया.