किसी भी तीज-त्योहार पर अगर महिलाओं के हाथों में मेहंदी ना रची हो तो उनका श्रृंगार कुछ अधूरा सा लगता है। मेहंदी नारी श्रृंगार का एक अभिन्न अंग है जिसके बिना हर रीति-रिवाज अधुरा माना जाता है। तभी तो हमारे सभी त्योहारों के साथ ही शादी-विवाह के अवसर में भी मेहंदी का उपयोग सर्वोपरि किया जाता है। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए मेहंदी लगाना शुभ माना गया है। हिन्दू धर्म में अलग-अलग अवसरों पर मेहंदी लगाने के अलग-अलग महत्व वर्णित है।
आपकी खूबसूरती के साथ आपके त्योहार में भी रंगत बढ़ाने के लिए आपके लिए प्रस्तुत हैं मेहंदी के कुछ चुनिंदा और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स।
हिन्दू धर्म की परंपरा में मेहंदी लगाने का प्रचलन काफी पुराने समय से होता आ रहा है, क्योंकि किसी शुभ अवसर पर मेहंदी लगाना सुखी खुशहाली और समृद्ध जीवन की निशानी होती है। जिस परिवार की महिलाएँ और लड़कियाँ अपने हाथों पर मेहंदी लगती है, वहाँ देवी-देवता निवास का निवास होता है।
Latest Motif Mehandi Designs - लेटेस्ट मोटिफ मेहंदी डिजाइन्स
लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स पोर्ट्रेट स्टाइल, अरेबियन और मोटिफ मेहंदी का मिक्सचर हो सकता है। आजकल पतली यानी बारीक मेहंदी के बजाएं डार्क यानी मोटे मोटिफ्स वाली मेहंदी ट्रैंड में हैं जिसका रंग भी डार्क चढ़ता है दूसरा इनका डिजाइन भी आसानी से समझ आ जाता हैं।
मेहंदी में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते है जो शरीर में शीतलता बनाए रखते हैं। शादी व त्योहारों के समय बढ़ते दिमागी तनाव से राहत देने में मेहंदी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह हमारे शरीर में शीतलता देने के साथ, सिर दर्द, तनाव और थकान से राहत दिलाती है। मेहंदी लगाने से त्वचा संबंधी कई रोग दूर होते हैं। साथ ही यह त्वचा की नमी को भी बनाए रखने का काम करती है।
लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स पोर्ट्रेट स्टाइल - Latest Mehandi Designs Portrait Style
ऐसा भी माना जाता है कि एक बार माँ दुर्गा के क्रोध को शांत करने के लिए ,देवी-देवताओं ने माता को मेहँदी से सजाया था. तब से किसी भी विशेष अवसर पर मेहंदी लगाने को शुभ माना जाता है|
महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेहंदी का प्रयोग करती हैं और मेहंदी को शादी ब्याह में भी लगाना शुभ माना जाता है.
लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फॉर वट सावित्री व्रत -Latest Mehndi Design for Vat Savitri Vrat
वट सावित्री का व्रत, मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है. सभी विवाहित महिलाएं हाथों और पैरों में मेहंदी लगाती है।
लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फॉर हरतालिका तीज -Latest Mehndi Design for Hartalika Teej
हरतालिका तीज पर भी लगाती है स्त्रियां मेहंदी क्योंकि ये त्योहार सुहाग की कामना से जुड़ा है।
लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फॉर रक्षाबंधन -Latest Mehndi Design for Rakshabandhan
रक्षाबंधन पर बहनों के मेहंदी से महकते हाथों को देख भाई का मन ख़ुशी से पुलकित हो जाता है।
लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फॉर करवा चौथ -Latest Mehndi Design for Karwa Chauth
करवा चौथ पर हथेलियों को आकर्षक बनाने के लिए स्त्रियाँ लगाती है मेहंदी
Beautiful Mehandi Design Back Side - खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बैक हैंड
चाहे वह शादी हो या दीवाली हो या कोई उपवास (व्रत), मेहंदी खुशी और रंग का प्रतीक है। ऐसे मौकों पर सबसे पहले मेहँदी लगाई जाती है।
लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फॉर तीज -Latest Mehndi Design for Teej
अक्सर तीज और त्यौहार पर महिलायें मेहँदी लगाती हैं और और ख़ुशी को जाहिर करती हैं।
भारतीय शादियों में `मेहंदी की रात` शादी के पूर्व की सबसे महत्वपूर्ण रस्मों में से एक है। यह केवल एक मजेदार रस्म नहीं, बल्कि इसका सांस्कृतिक रूप से भी बहुत गहरा महत्व है।
Latest Mehandi Design Back Side - लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन बैक हैंड
ऐसा भी माना जाता है है कि जिस दुल्हन की मेहंदी जितनी गहरी रचती है उसका पति उसे उतना ही प्यार करता है.
Latest Arabic Mehndi Design Back Hand - लेटेस्ट अरेबिक मेहंदी डिजाइन बैक हैंड
यूं तो शादी में कई तरह के रीति-रिवाज और खेल होते हैं जिनमें से एक खेल होता है कि वर को दुल्हन के हाथों में मेहंदी से लिखा अपना नाम खोजना होता है. इस रस्म में डूबी नई जोड़ी के बीच प्रेम का अंकुर फूटना स्वाभाविक है.
Latest Simple Mehndi Design - लेटेस्ट सिंपल मेहंदी डिजाइन
सुंदरता के प्रतीक के रूप में देवी-देवता भी इसका उपयोग करते थे| किसी भी शुभ अवसर पर मेहंदी शांति और खुशहाली का प्रतिक मानी गई है| हिन्दू धर्म में मेहंदी लगाने का विशेष महत्व है|
Latest Mehndi Design for Back Hand Side - लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फॉर बैक हैंड साइड
हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार प्रत्येक सुहागन महिला या कुवाँरी लड़की शादी, त्यौहार या किसी भी अन्य शुभ अवसर पर अपने हाथों में मेहंदी लगाती है. भारतीय परम्परा और संस्कृति के अनुसार मेहंदी को सुहागन महिलाओं के 16 श्रृंगारों में गिना जाता है|
Latest Mehndi Design for Girls - लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फॉर गर्ल्स
हिन्दू धर्म में प्राचीनकाल से ही मेहंदी को कई औषधीय उपयोगों में भी लाया जाता है. मेहंदी शीतलता का प्रतीक होती है| इसी कारण से मानसिक तनाव, बुखार या सर दर्द के समय मेहंदी लगाना अच्छा होता है. मेहंदी से शरीर की जलन या गर्मी में भी राहत मिलती है|
Latest Mehandi Design Image Download- लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन इमेज डाउनलोड
अतः इसे एक गुणकारी औषधि की भाँति माना गया है| हिन्दू धर्म में मेहंदी का विशेष महत्व है. किसी भी शुभ और मांगलिक अवसर पर इसे लगाना अच्छे कार्य का प्रतीक माना गया है. मेहंदी को साज-श्रृंगार के अतिरिक्त शुभता का प्रतीक माना गया है|