Home » Temples » Rajeshwari Tripur Sundari Mandir

Rajeshwari Tripur Sundari Mandir

भारत में सनातन संस्कृति की अद्भुदता के प्रमाण खूब देखने को मिलते है। जिसके सबसे बड़े उदहारण है भारत के मंदिर जो न केवल सूंदर कृतियां है बल्कि वैज्ञानिक महत्वों को भी खुद में समाहित करके रखती है। आज के इस भौतिक संसाधनों और चकाचौंध वाले युग में लोगो की रूचि धर्म और अपनी पौराणिक सभ्यता के लिए कुछ कम हुई है। भारत में ऐसे बहुत से अद्भुत मंदिर है जिनके विषय में बहुत लोग नहीं जानते।

ऐसा ही एक मंदिर है, जिसकी विशेषता है कि इस मंदिर में लगी भगवान जी की मूर्ति इंसान की तरह आवाज निकलती हैं। इस मंदिर के विषय में बताया जाता है कि पहले ये आवाजें सुनकर लोग इसे अपने मन का वहम समझते थे। किन्तु ये आवाजें यहाँ पर लगातार सुनाई देती हैं इसलिए अब इनको भगवान का ही चमत्कार माना जाता हैं।

मंदिर के पुजारी के अनुसार जिस समय मंदिर में कोई नहीं होता तब भी ये आवाजें सुनाई देती हैं। भारत का यह अद्भुत पौराणिक मंदिर बिहार राज्य में स्थित हैं, जिसे राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर के नाम से जाना हैं। कहा जाता हैं कि इस मंदिर में जब श्रद्धालु भक्त मन्नत मांगने के लिए आते है, तो उनको माता की ये भविष्यवाणी की आवाजें सुनाई देती हैं, ऐसी मान्यता है कि जिसे ये आवाजें सुनाई देती है उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।

पुजारी जी के अनुसार मंदिर में स्थापित माता की मूर्तियों में से रात के समय भी बोलने की आवाजें सुनाई पड़ती हैं, जो कोई भी रात को मंदिर के पास से होकर गुजरता है उसको भी ये आवाजें सुनाई पड़ती हैं। ऐसा प्रतीत होता हैं कि मानों ये मूर्तियां आपस में बात कर रही हो, रिसर्च करने वाले एक वैज्ञानिक दल ने भी इस बात को सही माना की मंदिर से रहस्मय आवाजें आती हैं।

बिहार स्थित इस दिव्य मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में रात को आवाज आने वाली ये घटनाएं साधारण तौर पर सुनने में बड़ी ही अजीब सी लगती हैं। इस मंदिर की स्थापना 400 वर्ष पहले तांत्रिक भवानी मिश्र के द्वारा की गयी थी। आज भी इस मंदिर की परम्पराओं को उन्ही के वंशजों के द्वारा निभाया जा रहा हैं।  राज राजेश्वरी माता की मूर्ति के साथ ही इस मंदिर में त्रिपुर भैरवी, घूमावती, तारा, मांतगी और भुवनेश्वरी माता की मूर्तियां भी मौजूद हैं।